भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सब पुरानी निशानियाँ गुमसुम / ज्ञान प्रकाश विवेक

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:16, 10 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |संग्रह=गुफ़्तगू अवाम से है /...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब पुरानी निशानियाँ गुमसुम
ज़िन्दगी की कहानियाँ गुमसुम

घर के बाहर पिता है फ़िक्रज़दा
घर में रहती हैं बेटियाँ गुमसुम

एक कम्बल था गुम हुआ यारो
अबके गुज़रेंगी सर्दियाँ गुमसुम

झोंपड़ी की तो ख़ैर फ़ितरत थी
हमने देखीं अटारियाँ गुमसुम

दश्ते-तन्हाई भी अजब शय है
पेड़ ख़ामोश , झाड़ियाँ गुमसुम

क़त्ल कर आई हैं चरागों का
देख, बैठी हैं आँधियाँ गुमसुम

मेरे सन्दूकचे में चुप एलबम
तेरे बस्ते में चिठ्ठियाँ गुमसुम

फिर उड़ीं हैं फ़साद की ख़बरें
दर हैं ख़ामोश, खिड़्कियाँ गुमसुम.