भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सभी पेश आते इज्जत से / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:13, 12 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बंदर मामा पहन पाजामा,
अब न जाते हैं स्कूल।
करते रहे अब तलक थे वे,
यूं ही व्यर्थ भूल पर भूल।

खिसका कभी कमर से था तो,
कभी फटा नादानी में।
फटे पजामे के कारण ही,
मिली आबरू पानी में।

फटे पाजामा के कारण ही,
हंसी हुई थी शाळा में।
हुई बंदरिया से गुस्ताखी,
इस कारण वरमाला में।

अब तो मामा जींस पहनकर,
टाई लगाकर जाते हैं।
जींस बहुत मजबूत जानकर,
इतराते मस्ताते हैं।

तोड़ दिया सम्बन्ध आजकल,
पूरी तरह पाजामा से।
सभी पेश इज्जत से आते,
अब तो बन्दर मामा से।