भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"समुन्दर से भी गहरा है तुम्हारी आँख का पानी / हरिराज सिंह 'नूर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिराज सिंह 'नूर' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | समुन्दर से भी गहरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
+ | नए लहजे में उभरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
+ | दुखों की धार से पैदा तरंगों ने इसे चूमा, | ||
+ | हिलोरें ले के निखरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
+ | |||
+ | किसी झरने से निकला या ज़मीं की कोख से आया, | ||
+ | ग़ज़ब का साफ़-सुथरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
+ | |||
+ | इबादत के जो काम आएगा मंदिर और मस्जिद में, | ||
+ | वो गंगा-जल-सा पसरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
+ | |||
+ | बहुत से तीर्थों का ‘नूर’ शामिल बावजूद इसके, | ||
+ | ये काशी और मथुरा है तुम्हारी आँख का पानी। | ||
</poem> | </poem> |
21:49, 27 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण
समुन्दर से भी गहरा है तुम्हारी आँख का पानी।
नए लहजे में उभरा है तुम्हारी आँख का पानी।
दुखों की धार से पैदा तरंगों ने इसे चूमा,
हिलोरें ले के निखरा है तुम्हारी आँख का पानी।
किसी झरने से निकला या ज़मीं की कोख से आया,
ग़ज़ब का साफ़-सुथरा है तुम्हारी आँख का पानी।
इबादत के जो काम आएगा मंदिर और मस्जिद में,
वो गंगा-जल-सा पसरा है तुम्हारी आँख का पानी।
बहुत से तीर्थों का ‘नूर’ शामिल बावजूद इसके,
ये काशी और मथुरा है तुम्हारी आँख का पानी।