भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सरसों के भूत / तुलसी रमण

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 14 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह= ढलान पर आदमी / तुलसी रमण }} <poem> आ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आइए
भूत भगाने का दावा करते
सरसों के इन अभिमंत्रित
दानों के भीतर झाँक कर देखें
हरेक दाने में
उभर आएगा भूत
विकराल
भयंकर
विनाशकारी
सरसों के भूरे दाने में
समा जाते हैं
लाल, सफेद और काले
सभी रंगों के भूत
सरसों सफेद हो या भूरी
इसका फूलना
होता पीला
और गुण
चिकनापन
सरसों के दाने–दाने
में उग रहे हैं भूत

फूली सरसों का
हरेक खेत
दरिया है भूतों का
ऐसे सारे दरिया
जा मिलते हैं एक सागर में