भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सरिता / चन्द्रकुंवर बर्त्वाल

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 6 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= चन्द्रकुंवर बर्त्वाल }} {{KKCatKavita}} <poem> '''जीवन सरिता''' (…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन सरिता
(प्रेम का मार्मिक चित्रण)
इसकी पलकेंा में चमक जगे
कितने शशि -तारे कांपने लगे
इसके अंगों में पवनों के
कितने मृदु चुम्बन प्रेम पगे
अधरों को इसके चूम चूम
भँवरों के पीछे घूम-घूम।
यह चली जा रही चपल चरण
हँस-हँस करती अस्थिर नर्तन
(प्रेम भावना कविता का अंश)