भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सवाल - 4 / सुधा उपाध्याय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 24 नवम्बर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधा उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बनारस के हिन्दू बुनकर मजदूरों ने पूछा
हमारी क्या गलती?
हम तो हिन्दू हैं
फिर भी इतने गरीब क्यों?
भेदभाव तो मुसलमानों के साथ है।
अफसोस से झुक गईं आंखें
नज़र उठाई तो देखा
एक गाय पॉलिथीन भरे कूड़े को चबा रही है।