भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सहेली / श्रीनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKRachna |रचनाकार=श्रीनाथ सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:11, 5 अप्रैल 2015 के समय का अवतरण

बनी न रह अनजान सहेली,
अपने को पहचान सहेली।
गहने धर दे अलमारी में,
छिदा न नाहक कान सहेली।
तेरी सेवा का भूखा है,
सारा हिंदुस्तान सहेली।
उठ उठ चतुर सुजान सहेली,
अपने को पहचान सहेली।
पड़ी न रह दिन भर बिस्तर में,
मूरख बन कर बैठ न घर में।
सुन तो क्या कहता है भैया,
चल चल मेरे साथ समर में।
रख भैया का मान सहेली,
संभले हिंदुस्तान सहेली।