भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सावन का गीत / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह= रमेश रंजक के बाल गीत / रमेश रंजक
 
|संग्रह= रमेश रंजक के बाल गीत / रमेश रंजक
 
}}
 
}}
{{KKCatGeet}}
+
{{KKCatBaalKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
बना आम की गुठली का बाजा
 
बना आम की गुठली का बाजा

11:04, 19 अगस्त 2014 के समय का अवतरण

बना आम की गुठली का बाजा
खोल दिया मौसम का दरवाज़ा
           अब गली नदी बनेगी ।
             हमारी नाव चलेगी ।।

धरती पर लहराएगा पानी
हवा करेगी अपनी मनमानी
       कहीं बिजली चमकेगी ।
        हमारी नाव चलेगी ।।

गीत उठेंगे अँगड़ाई लेकर
पतनाले बोलेंगे छरर-छरर
       धरा की प्यास बुझेगी ।
        हमारी नाव चलेगी ।।