भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साही / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:24, 8 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>साही के शरीर पर काँटे ही काँटे होते…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साही के शरीर पर काँटे ही काँटे
होते हैं जो उस पर हमला करने वाले से
उस की रक्षा करते हैं।

जब संकट नहीं होता तब अंधेरी रात में
साही सावधानी से चलता है, उस के चलने से
काँटों से जो आवाज होती है उस से
जान पड़ता है कोई तरुणी पायल नूपुर पहने
प्रिय से मिलने के लिये जा रही है।

आत्मरक्षा के लिये साही के सभी काँटे
शत्रु को घायल कर देते हैं।

13.10.2002