भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिक्कों से लड़ा जाने वाला युद्ध / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:16, 20 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=राम जी भला करें / शलभ श्…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बच्चों की खोपड़ी का व्यापार
हो रहा है यहाँ
व्यापार हो रहा है उनकी हड्डियों का
गुर्दों,आँखों और ख़ून का व्यापार
हो रहा है उनके।

सौ रुपये किलो
पालक खरीदने के लिए
तैयार हो रहा है देश।

तैयार हो रहा है जनगण
एक कभी न ख़त्म होने वाले युद्ध के लिए।
सिक्कों से लड़ा जाने वाला यह युद्ध
शुरू हो चुका है पृथ्वी पर।


रचनाकाल : 1991, नई दिल्ली