भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है / अख़्तर नाज़्मी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
वैसे मज़मून इख्तियारी है | वैसे मज़मून इख्तियारी है | ||
− | रेत के घर तो | + | रेत के घर तो बह गए नज़मी |
बारिशों का खुलूस जारी है | बारिशों का खुलूस जारी है | ||
</poem> | </poem> |
21:21, 14 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
सिलसिला ज़ख्म ज़ख्म जारी है
ये ज़मी दूर तक हमारी है
मैं बहुत कम किसी से मिलता हूँ
जिससे यारी है उससे यारी है
हम जिसे जी रहे हैं वो लम्हा
हर गुज़िश्ता सदी पे भारी है
मैं तो अब उससे दूर हूँ शायद
जिस इमारत पे संगबारी है
नाव काग़ज़ की छोड़ दी मैंने
अब समन्दर की ज़िम्मेदारी है
फ़लसफ़ा है हयात का मुश्किल
वैसे मज़मून इख्तियारी है
रेत के घर तो बह गए नज़मी
बारिशों का खुलूस जारी है