भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुई चुभी / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:42, 8 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / रम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

  
पर्वत के कंधे पर सूरज की लाश
चुभ गई सुई थके जोड़ों के पास
जितना तय किया सफ़र
धरती पर फैला कर
बाक़ी पथ ओढ़ सो गए
जैसे बीमार हो गए ।

                  झील हुआ सिन्धु-सा गगन
                  बढ़ पोर-पोर का वज़न
                  जाने किस बुझे मंत्र से
                  बाँध गई बाँसुरी, थकन

गीतों को दुहरा कर
सिरहाना-सा पा कर

काई-सा सिमट गया स्याही का व्यास
                  सुई चुभी जोड़ों के पास।