भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुन पति-वचन स्नेह में साने / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:13, 22 जुलाई 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सुन पति-वचन स्नेह में साने
काँपी देह, नयन भर आये, कहा न कुछ सीता ने
 
पुत्रवधू को देख निरुत्तर
माँ का हृदय हो उठा कातर
बोली सुत की ओर पलटकर--
                    'तू यह दुख क्या जाने!
 
'तूने सेतु सिन्धु पर बाँधा
पर नारी का हृदय न साधा
अब तक मिली न कोई बाधा
                        पूरे जो प्रण ठाने
 
'पर ऐसी मर्यादा पाले!
पत्नी की लज्जा न सँभाले!
कभी निकाले, कभी बुला ले
                     क्यों वह रोष न माने!'

सुन पति-वचन स्नेह में साने
काँपी देह, नयन भर आये, कहा न कुछ सीता ने