भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुपने में सांइ मिले / कबीर

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:12, 5 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कबीर }} <poem> सुपने में सांइ मिले सोवत लिया लगाए आं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुपने में सांइ मिले

सोवत लिया लगाए

आंख न खोलूं डरपता

मत सपना है जाए

सांइ मेरा बहुत गुण

लिखे जो हृदय माहिं

पियूं न पाणी डरपता

मत वे धोय जाहिं

नैना भीतर आव तू

नैन झांप तोहे लेउं

न मैं देखूं और को

न तेही देखण देउं

 




नैना अंतर आव तू

ज्यौ हौं नैन झंपेउं

ना हौं देखूं और कूँ

ना तुम देखण देउं

कबीर रेख सिंदूर की

काजर दिया न जाइ

नैनू रमैया रमि रह्या

दूजा कहॉ समाइ

मन परतीत न प्रेम रस

ना इत तन में ढंग

क्या जानै उस पीवसू

कैसे रहसी रंग

 
अंखियां तो छाई परी

पंथ निहारि निहारि

जीहड़ियां छाला परया

नाम पुकारि पुकारि

बिरह कमन्डल कर लिये

बैरागी दो नैन

मांगे दरस मधुकरी

छकै रहै दिन रैन

सब रंग तांति रबाब तन

बिरह बजावै नित

और न कोइ सुनि सकै

कै सांई के चित