भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्नेह-ग्रंथ / पुष्पिता

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:40, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देह
नेह-ग्रंथ है
अधर
पृष्ठ-दर-पृष्ठ पर
लिखते हैं
बोले हुए अनबोले शब्द
चुपचाप
कि
बिछोह के व्याकुल क्षणों में
फड़फड़ाती है देह
शब्द-पक्षी की तरह

शब्द
उड़ जाना चाहते हैं
प्रिया के देह-पृष्ठ से
प्रिय के देह-पृष्ठों से
गुँथने के लिए।