भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्मृति में अटका एकदिन / प्रमिला वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:13, 4 अक्टूबर 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमिला वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शाम ढले,
उजालों का अंधेरे की ओर बढ़ना।
और फिर,
सियाह होता अंधेरा।
बार-बार उन्हीं अंधेरी पगडंडियों पर
लौट पड़ने का मन होना।
जहाँ उजली सफेद चांदनी में,
तुम साथ थे।
अवश हाथों से,
यादों को पकड़ लेना।
और
यादों के जंगल से
एक "याद" को चुन लेना।
यहीं कहीं टूट जाना।
यादों के भ्रम जाल से,
 "पीड़ा" को,
हृदय में गहरे धंसते,
महसूस करते जाना।