भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्वच्छन्द स्त्री / नेहा नरुका" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}
+
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
एक स्वच्छन्द स्त्री
 
एक स्वच्छन्द स्त्री

13:28, 17 मार्च 2024 के समय का अवतरण

एक स्वच्छन्द स्त्री
पतंग की तरह
कुछ देर आसमान में उड़ी
फुर्र... फुर्र... फुर्र...

गिरी फिर अचानक
मुण्डेर पर
मुण्डेर से सरक कर आ गई आँगन में

बब्बा के पैरों तले दबी रही
दो-चार घण्टे
अम्मा के चौके में
चूल्हे के पास
फटी लौ बन बिलखती रही
पाँच-छह घण्टे

फिर राख के संग
कूड़ा समझकर
तसले में रख
फेंक दी गई
गाँव के किनारे बने घूरे में

इस तरह
उस स्वच्छन्द स्त्री का
अन्त हुआ ।