भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्वच्छन्द स्त्री / नेहा नरुका

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:25, 17 मार्च 2024 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{{KKCatKavita}

एक स्वच्छन्द स्त्री
पतंग की तरह
कुछ देर आसमान में उड़ी
फुर्र... फुर्र... फुर्र...

गिरी फिर अचानक
मुण्डेर पर
मुण्डेर से सरक कर आ गई आँगन में

बब्बा के पैरों तले दबी रही
दो-चार घण्टे
अम्मा के चौके में
चूल्हे के पास
फटी लौ बन बिलखती रही
पाँच-छह घण्टे

फिर राख के संग
कूड़ा समझकर
तसले में रख
फेंक दी गई
गाँव के किनारे बने घूरे में

इस तरह
उस स्वच्छन्द स्त्री का
अन्त हुआ ।