भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"स्वर वसंत फूटे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
<poem>
 
<poem>
  
स्वर वसंत फूटे
+
स्वर-वसंत फूटे
 
टूटे बंध छंद-कलियों के, गीत-सरित छूटे
 
टूटे बंध छंद-कलियों के, गीत-सरित छूटे
  
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
 
भर पराग मूठे  
 
भर पराग मूठे  
  
स्वर वसंत फूटे
+
स्वर-वसंत फूटे
 
<poem>
 
<poem>

02:36, 20 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


स्वर-वसंत फूटे
टूटे बंध छंद-कलियों के, गीत-सरित छूटे

तान कोकिला की कल कूजें
शब्द, मधुप-माला बन गूँजें
राग-सुमन चरणों के पूजे
तरुओं ने लूटे

नाद-अतनु तनु-तनु में व्यापा
नग्न ताल, मूर्छित वन काँपा
लय ने किसलय-पट से ढाँपा
बोल बने बूटे

मलयज के तारों पर मचली
बन मंजरी मींड़ की उँगली
स्नेही सरसों-भीड़ बढ़ चली
भर पराग मूठे

स्वर-वसंत फूटे