भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम तो गाकर मुक्त हुए/ गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=हम तो गाकर मुक्त हुए / गु…)
 
 
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
  
 
हम तो गाकर मुक्त हुए
 
हम तो गाकर मुक्त हुए
तेरी थाती जन-जन तक पहुंचाकर मुक्त हुए
+
तेरी थाती जन-जन तक पहुँचाकर मुक्त हुए
 
 
 
 
 
कुछ भी किया न हो जीवन में  
 
कुछ भी किया न हो जीवन में  
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
  
 
हम तो गाकर मुक्त हुए
 
हम तो गाकर मुक्त हुए
तेरी थाती जन-जन तक पहुंचाकर मुक्त हुए
+
तेरी थाती जन-जन तक पहुँचाकर मुक्त हुए
 
<poem>
 
<poem>

03:26, 22 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


हम तो गाकर मुक्त हुए
तेरी थाती जन-जन तक पहुँचाकर मुक्त हुए
 
कुछ भी किया न हो जीवन में  
लेकर एक विकलता मन में
देखे जो सपने क्षण-क्षण में
दोनों हाथों से वे आज लुटाकर मुक्त हुए
 
जिसको मन का मीत बनाया
पर न मिलन जिससे हो पाया
वही शेष पल में ज्यों आया
शब्द-शब्द से उसको गले लगाकर मुक्त हुए
 
अणु-अणु में जो व्याप्त अगोचर
रवि-शशि में, तारों में भास्वर
शाश्वत, पूर्ण, सत्य, शिव सुन्दर
उसकी छाया अपने स्वर में पाकर मुक्त हुए

हम तो गाकर मुक्त हुए
तेरी थाती जन-जन तक पहुँचाकर मुक्त हुए