भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम सब व्यापारी हैं / इधर कई दिनों से / अनिल पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 20 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह=इध...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुनो !
कुछ नहीं है संसार
कुछ नहीं है देश दुनिया
जीवन भी कुछ नहीं है
महज एक दुनियादारी है
व्यापार है सच
व्यापार है झूठ
व्यापार है पाप
व्यापार है पुण्य
व्यापार है सब कुछ
अंततः हम सब व्यापारी हैं