भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हर छुअन के बाद / सांवर दइया

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:48, 2 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>बरसात में नहाई हरी पत्तियां सोनल धूप की छुअन जो मिली दिप-दिप कर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बरसात में नहाई
हरी पत्तियां
सोनल धूप की छुअन जो मिली
दिप-दिप कर खिल उठीं

कुछ और भरा
उनके भीतर हरा
हर छुअन के बाद
फिर-फिर भरा
कुछ और हरा

देखो
इनके दम से
अब हरा भरा है पेड़ पूरा !