भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाँफता हुआ बच्चा / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

Kavita Kosh से
61.0.48.127 (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 22:46, 2 नवम्बर 2007 का अवतरण (New page: सुबह-सुबह !<br> हाँफता हुआ बच्चा!<br> जा रहा स्कूल!<br> पीठ पर लादे!<br> बस्ता किता...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुबह-सुबह !
हाँफता हुआ बच्चा!
जा रहा स्कूल!

पीठ पर लादे!

बस्ता किताबों का!

गले में झूलती !

पानी –भरी बोतल!

थके हुए कदम!

हलक़ सूखा हुआ!

थका हुआ बच्चा !

चढ़ रहा !

स्कूल की सीढ़ियाँ!

आगे खड़ा है –!

मुँह बाए!

बाघ-सा क्लास रूम !!

क्लास रूम में आएँगे!

चश्मे के भीतर से घूरते टीचर!!

दोपहर हो गई-!

छुट्टी की घण्टी बजी!

उतर रहा है बच्चा !

स्कूल की सीढ़ियाँ-!

खट्ट -खट्ट खट्ट- खट्ट!

पीठ पर लादे !

भारी बस्ता किताबों का!

होमवर्क का बोझ !

जा रहा बच्चा घर की तरफ!

फर्राटे भरता !

फूल हुए पाँव!

सामने है घर !

आँचल की छाया.!