भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु / सुधा गुप्ता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 30: पंक्ति 30:
 
किशोरी कनेर के
 
किशोरी कनेर के
 
पाँव बहके
 
पाँव बहके
 +
</poem>

18:03, 18 मई 2012 के समय का अवतरण

1
जोगी वे पत्ते
पेड़ों के घर छोड़
निकल पड़े ।
2
प्यार से सेया
पंख आते ही उड़े
खाली है नीड़ ।
3
जपा कुसुम
खिले , दहके , झरे
तुम न फिरे ।
4
कुनमुनाया
बादल के कन्धे पे
उनींदा चाँद ।
5
वर्षा रानी का
सतरंगी दुपट्टा
नभ अटका ।
6
गाल दहके
किशोरी कनेर के
पाँव बहके