भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हारमोनियम / मंगलेश डबराल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: मंगलेश डबराल Category:कविताएँ Category:मंगलेश डबराल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[मंगलेश डबराल]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=मंगलेश डबराल
[[Category:मंगलेश डबराल]]
+
|संग्रह=हम जो देखते हैं / मंगलेश डबराल
 +
}}
  
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
  
  

22:43, 29 दिसम्बर 2007 के समय का अवतरण


पानी बहने और तारे चमकने की तरह

एक कठिन संगीतहीन संसार में

वह भी बजा कुछ देर तक

वह कमरे के बीचोंबीच रखा था

उजाले में

उसके कारण जानी गई यह जगह

लोग आते और उसके चारों ओर बैठते


अब वह पड़ा है बाकी सामान के बीच

पीतल लोहे और लकड़ी के साथ

उसे बजाने पर अब राग दुर्गा या पहाड़ी के स्वर नहीं आते

सिर्फ़ एक उसाँस सुनाई देती है

कभी-कभी वह छिप जाता है एक पुश्तैनी बक्से में

मिज़ाजपुर्सी के लिए आए लोगों से

बचने की कोशिश करता हुआ


(1993 में रचित)