भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब जा कर आज़ाद हुए.. / श्रद्धा जैन

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:34, 8 जुलाई 2013 का अवतरण (Shrddha moved page हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब जा कर आज़ाद हुए / श्रद्धा जैन to [[हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मौसम बदला, रुत बदली है, यूं ही नहीं दिलशाद हुए
हिन्दू-मुस्लिम एक हुए जब, तब जा कर आज़ाद हुए

रात के सारे अल्हड़ सपने, सुब्ह हुई तो टूट गए
कितने हंसमुख चेहरे रोए, कितने घर बर्बाद हुए

मालिक ने इन्सान बना कर ही भेजा था दुनिया में
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, धर्म यहाँ ईजाद हुए

जो कुर्बानी में शामिल थे, कैसे उन को ग़ैर कहा
एक कौम पर कालिख पोती, हम कितने जल्लाद हुए

हम इस युग के व्यापारी का मान बढ़ाएं, नामुमकिन
नमन हमारा उन को है जो भारत की बुनियाद हुए

नफरत की आंधी ने कितने सपनों को बर्बाद किया
'श्रद्धा' लेकिन प्रेम से जाने कितने घर आबाद हुए