भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हेमन्ती भोर / गिरधर गोपाल

Kavita Kosh से
गंगाराम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:58, 26 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरधर गोपाल |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> हेमन्ती भोर एक जा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हेमन्ती भोर एक जादू की पुड़िया है।

सागर के फेन से बना हुआ बदन इस का,
जंगल की चकित-भ्रमित हरिणी का मन इस का
यह तो एक सोती-जागती हुई गुड़िया है।

कोहरे की झील बीच नाव-सा नगर डोले
दरपन-सा घर डोले काँच की डगर डोले,
धूल है कि छोड़ गई उर्वशी चुनरिया है।

ताल औ' तलैया हैं जल रहीं अँगीठी-सी
नदी है कि ठहर गई एक नज़र मीठी-सी
घाट-घाट साज रही रूप की नज़रिया है।
जादू की पुड़िया है-
हेमन्ती भोर एक जादू की पुड़िया है।