भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हे दयालु ! ले शरण में / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:08, 1 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatPad}} <poem> हे दयाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 हे दयालू ! ले शरण में, मोहे क्यो बिसार्यो ।
 जुठे बेर सबरी के, पाय काज सार्यो ।। हे दयालू ...
 द्रोपदी की रखि लाज, कोरव दल गयो भाज।
 पांडवों की कर सहाय, अरजुन को उबार्यो ।।हे...
 रक्षक हो भक्तन का, किया संग संतन का ।
 तारन हेतु मुझको, तुम संत रूप धार्यो ।। हे...
 नरसी का भरा भात, विप्रन के श्रीकृष्ण नाथ ।
 दुष्टन को गर्व गार, रावण को मार्यो ।।हे दयालू ..
 शिवदीन हाथ जोडे, दुनियां से मुखः मोडे ।
 ध्रुव को ध्रुव लोक अमर, भक्त जानि तार्यो ।। हे...