भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

है कलेजा फ़िग़ार होने को / इक़बाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



है कलेजा फ़िगार<ref>घायल</ref> होने को
दामने-लालाज़ार होने को

इश्क़ वो चीज़ है कि जिसमें क़रार<ref>चैन</ref>
चाहिए बेक़रार होने को

जुस्तजू-ए-क़फ़स<ref>पिंजरे की अभिलाषा</ref> है मेरे लिए
ख़ूब समझे शिकार होने को

पीस डाला है आसमाँ ने मुझे
किसकी रह<ref>राह</ref> का ग़ुबार होने को

क्या अदा थी वो जाँनिसारी<ref>जान छिड़कने</ref> में
थे वो मुझपर निसार<ref>न्योछावर</ref> होने को

वादा करते हुए न रुक जाओ
है मुझे एतबार<ref>विश्वास</ref> होने को

उसने पूछा कि कौन छुपता है
हम छुपे आशकार<ref>प्रकट</ref> होने को

हमने ‘इक़बाल’ इश्क़बाज़ी की
पी ये मय<ref>शराब,सुरा</ref> होशियार होने को

शब्दार्थ
<references/>