भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होम्यो कविता: आर्सेनिक एल्बम / मनोज झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:28, 23 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घूँट-घूँट का प्यास रहे औ बेचैनी हरदम हो,
मर जाने की बात कहे जब दर्द मेँ तेज जलन हो।
 रोग भोग से कमजोरी हो अगर संग सूजन हो,
 गर्म सेँक से हो आराम तो आर्सेनिक एल्बम दो।

 खूब छीँक संग पतली सर्दी, दर्द न उसे सहन हो,
 बदबूदार गलानेवाला जिसका स्राव गरम हो,
सांस खीँचने मेँ तकलीफ हो-चित्त न करे शयन वह,
 बारह-दो के बीच बढ़े तो आर्सेनिक अल्बम दो।