भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अम्मा दे आशीष / राजा अवस्थी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:06, 30 सितम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजा अवस्थी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अम्मा दे आशीष
कन्हैया तू आबाद रहे।

दीवाली की रात यशोदा
लक्ष्मी पूज रही;
परमा द्वारे गोवर्धन
फिर भाई दूज रही;

माथे की दुखती फुड़िया-से
भैया याद रहे।

बेमौसम मेघों का घिरना
शीतलहर आना;
ठिठुरा मन चाहे जी भरकर
फिर-फिर अलसाना;

जड़ताओं के बीच पिता
दहके संवाद रहे।

अनुनय, विनय, चिरौरी अम्मा
सब एक रूप रहे;
पिता जिद्द, आदेश, अकड़ में
जलती धूप सहे;

छाया के छतनार पेड़
बब्बा आल्हाद रहे।