भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आप तो रिश्तों में भी चालाकियाँ करते रहे / आरती कुमारी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:12, 18 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरती कुमारी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आप तो रिश्तों में भी चालाकियाँ करते रहे ।
हम ज़माने के लिए नादानियाँ करते रहे ।।

हम बदल जाते बदल जाती फिज़ा इस दौर की
सब बदल जाए यही गुस्ताखियाँ करते रहे

जिन जवानों के भरोसे देश की तक़दीर है
वो नशे में चूर हों शैतानियाँ करते रहे

राहे उल्फत थी कठिन दुश्मन ज़माना था मगर
उम्र भर दिल की सुनी मनमानियाँ करते रहे

अब ये जाना झूठ का चेहरा चमकता है यहाँ
हम हैं कि सच कहने की गुस्ताखियाँ करते रहे