भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओस और दुःख / जितेन्द्र सोनी

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:40, 22 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जितेन्द्र सोनी |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> ओस और दुःख ज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


ओस और दुःख
जुड़े हैं एक - दूसरे से
अँधेरा लाता है ओस
विवशता और अभाव से
दुःख
सूरज की कुछ किरणें
उड़ा देती हैं
लम्बी रात से उपजी ओस
सुख के चंद पल
भूला देते हैं
सालों का दुःख
ओस
पवित्र पानी
बिलकुल दुःख में
निकले आंसू की तरह
एक नहीं हैं ओस और दुःख
फिर भी कितने करीब हैं
आगाज़ से अंत तक !