भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कालाहांडी / संतोष श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:14, 23 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अभी अभी लौटी हूँ कालाहाँडी से चाहा था कुछ दिन रह लूँगी बतियाउँगी नीलगिरी के पत्तोँ से सुस्ताउँगी घने-घने जँगल के अँदर महकेगा हर फूल और मैं
उस खुशबू में खो जाउँगी
जाते ही देखा टूटे छप्पर वाले धरती पर पैबँद लगे इँसानो के घर
केवल भात परोस पत्तलोँ मेँ बैठे थे भूखे नँगे बेहालो के आदिम झुँड
मैने पूछा-कैसे खाओगे? इस रुखे सूखे चावल को? मूरत-सी दिखती बाला चहकी
खा लेगे हम
सान भात को भूख से अपनी

काँप गया अंतरंग
सूखी-सी सिसकी आह बन निकली
यही है क्या भारत का आज?
जिस भारत को गर्व से कहते है अपनी शान लौटी हूँ मैं भूख भात के सँग लौटी हूँ मैं इक पीडा के सँग