भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने उलझ गए हैं / रोहित रूसिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:05, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने उलझ गए हैं
हम-तुम
खुद को ज़रा बदलते हैं

कैसे हम पहचाने चेहरे
चेहरों पर
चेहरों के पहरे
एक जिस्म में इतने इन्सां
जाने कैसे पलते हैं

रिश्ते
जो फौलादों से थे
खुशियों के अनुवादों से थे
साथ समय के
धीमे-धीमे
मोम की तरह गलते हैं

कितने उलझ गए हैं
हम-तुम
खुद को ज़रा बदलते हैं