भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसके लिए / रेणु हुसैन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:10, 25 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन }} {{KKCatKavita‎}} <poem> शमा तो जली पिघली आहिस्त-आ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शमा तो जली
पिघली आहिस्त-आहिस्ते
मगर किसके लिए !

दर खुले रहे, परदे हटे रहे
होठों पे से गीत गिरे सिसके-सिसके
मगर किसके लिए !

सहर में देखी
लिखी तकिये पर एक दास्ताँ,
दूब चुराती रही आँखों से उल्फ़त
ढलने को हलके-हलके
मगर किसके लिए !