भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ नहीं होता / इधर कई दिनों से / अनिल पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:25, 20 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह=इध...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समय के पहले
या बाद समय के कुछ नहीं होता
जो भी होता है
अपने समय पर होता है

कोयल का कुहुकना
मुर्गे का बाग़ देना
मंडराना भौरें का
कौवे का काँव काँव करना

सब कुछ अपने समय पर होता है
नहीं होता कुछ भी अनिश्चित
कुछ भी आकस्मिक नहीं होता है

समय आता है
और बदलने लगता है सब कुछ
जो जानते हैं चुप रहते हैं
नहीं जानते हैं जो वे चिल्लाते हैं

सब को अंदाजा होता है
बसंत का महीना है तो कोयल ने कुहुकना है
बरसात का महीना है
करना है मेढक ने टर्रटोइ टर्रटोइ

वे चुप हैं
ऋतु के बीत जाने का इंतज़ार कर रहे हैं
वे हैरान हैं चुप्पी में सनसनी फैलाकर
अपने होने का ऐलान कर रहे हैं