भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन रंग फागुन रंगे / दिनेश शुक्ल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 11 सितम्बर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन रंग फागुन रंगे, रंगता कौन बसंत,
प्रेम रंग फागुन रंगे, प्रीत कुसुंभ बसंत।

रोम रोम केसर घुली, चंदन महके अंग,
कब जाने कब धो गया, फागुन सारे रंग।