भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खाक़ में मिल गए हम अगर देखिए / सतीश शुक्ला 'रक़ीब'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:25, 21 अक्टूबर 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खाक़ में मिल गए हम अगर देखिए
होने पाए न उनको खबर देखिए
 
आप देते रहे हैं दुआएँ हमें
उन दुआओं का हम पर असर देखिए

रेगजारों<ref>मरुस्थल</ref> में भी फूल खिल जाएँगे
मुस्कुरा कर फक़त इक नज़र देखिए

अब लहू दिल में बाकी नहीं, जो बहे
खोलकर, मेरा ज़ख्मे-जिग़र देखिए
 
देखकर गाल पर तिल, तड़क ही गया
हुस्न का आइने पर असर देखिए

आग लग जाए न तन बदन में कहीं
छू न होटों से जाएँ अधर देखिए

उसने हँसकर कहा, फिर मिलेंगे 'रक़ीब'
अब तो होने को आई सहर<ref>सुबह</ref> देखिए
         

शब्दार्थ
<references/>