भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खाद पानी मिट्टी / चंद्र रेखा ढडवाल

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 13 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चंद्र रेखा ढडवाल |संग्रह=औरत / चंद्र रेखा ढडवाल }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


खिले हुए सुन्दर फूलों की मिल्कियत
दंभ उसका
पीले कमज़ोर
तो पराजित
मुँह चुराते नाराज़
रंग गंध के मेलों का
सिरजनहारा
पालक
दृष्टा
पुरुष

और दोनों ही के लिए
खाद -पानी हो
मिट्टी होती
खिलने में खिलती कम
मुर्झाने में मुर्झाती
ज़्यादा
औरत.