भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गाती बुलबुल / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=कहाँ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गाती बुलबुल भीमपलासी।

मनमौजी पत्ते पीपल के
करते हैं तबले पर संगत
बजा बांसुरी बीच-बीच में
भर देती है कोयल रंगत।

जंगल में संगीत सभा यूँ
जम जाती है अच्छी खासी।

वाह-वाह करने का देखो
मोरों का अंदाज़ निराला
बजा बजाकर ताली दुहरा
हुआ जाए भालू मतवाला।

भौंरे जी की गुन-गुन गुन में
होते पूरे राग पिचासी।