भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुब्बारा / कन्हैयालाल मत्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:46, 19 जनवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कन्हैयालाल मत्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लगता कितना प्यारा-प्यारा
रंग-बिरंगा यह गुब्बारा !

कभी तैरता, डुबकी खाता,
खुली हवा में नाच दिखाता,
मन बहलाता ख़ूब हमारा,
रंग-बिरंगा यह गुब्बारा !

डोरी के बल ठुमके खाता,
लहर-लहर पर है लहराता,
जगमग करता है नभ सारा,
रंग-बिरंगा यह गुब्बारा !

अगर हाथ से छुट जाएगा,
ऊँचा-ऊँचा उठ जाएगा,
बन जाएगा एक सितारा,
रंग-बिरंगा यह गुब्बारा !