भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम गर हो सीना मुझ को बना लो धड़कन/ विनय प्रजापति 'नज़र'

Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 10 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


लेखन वर्ष: २००४/२०११

तुम गर हो सीना मुझको बना लो धड़कन
आतिश बहे नसों में मिटे शीत की कम्पन

जिस सूरत पे दिल आ गया उसपे निसार
है सब, मेरी यह उम्र, यह जान, यह यौवन

रंग-बिरंगे फूल खिले ख़ुशबू बिखरी हर-सू<ref>सभी दिशाओं में</ref>
मन की तितली फिर रही है गुलशन-गुलशन

प्यार का जादू अब समझे क्या होता है
हम-तुम दोनों जैसे पानी और चन्दन

अब्रे-मेहरबाँ<ref>पानी बरसाने वाले बादल</ref> एक फ़साना रहे मुझको
चाँद खो गया जिनमें बढ़ा के मेरी लगन

वाद:-ए-निबाह<ref>साथ देने के वादे</ref> न किये फिर भी टूटे मुझसे
है नसीब मुझको बिन चाँद यह स्याह गगन

तेरी नज़र ने ज़िबह<ref>क़त्ल</ref> किया बारहा मुझको
रहा ताउम्र मुझ पर तेरा ही पागलपन

‘नज़र’ तेरी मेहर को बैठा है आज तलक
मरासिम<ref>बन्धन</ref> बना के जोड़ लो मुझसे बन्धन

शब्दार्थ
<references/>