भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दीप क्या है? / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’
Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:24, 23 अक्टूबर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
दीप क्या है , सिर्फ़ मिट्टी से बना है
यह उजालों की सही आराधना है।
एक चादर तान ली काली गागन ने
फिर भी सीना दीप का निडर तना है ।
आँसुओं की इस धरा पर क्या कमी
पर अधर से कब कहा-हँसना मना है।
यह मत कहो, टूटा न तम का दर्प है
टिमटिमाती लौ का संघर्ष ठना है।
ज्योति का यह रथ न रोके से रुकेगा
अँधेरों के हौसले भी देखना है।
आलोक की धारा , धरा पर बह उठी
हर आँख में आलोक ही आँजना है।
-0-[8-09-1985: मान्यवर दैनिक जौनपुर 1-1-86,उजाला जुलाई 86]