भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दीप सम जलते रहें / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दीप सम जलते रहें हम।
राह सत बढ़ते रहें हम।

मन गहन चिंतन करो क्या,
कर्म अपना कर रहें हम।

एक दिन जाना सभी को
हाथ क्यों मलते रहें हम।

देह माटी का खिलौना,
मेह जल घुलते रहें हम।

सोचना माया जगत में,
क्यों हृदय छलते रहें हम।

वार कर जीवन सदा यह,
प्रेम पथ चुनते रहें हम।