भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धारावाहिक 9 / वाणी वंदना / चेतन दुबे 'अनिल'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:52, 30 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चेतन दुबे 'अनिल' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मातु हंस वाहिनी ! ओ काव्य की प्रवाहिनी माँ !
रहो सदा दाहिनी माँ! तनिक निहारि दे।
श्वेत वस्त्र धारिणी! ओ मानस विहारिणी! ओ,
सुषमा की सारिणी! कृपा की कोर पारि दे।
ओरी पदमासना ! मिटा दे सब वासना तू,
दासन के दास पे दया की दीठि डारि दे।
ऐसी ममता दे मातु! ऐसी समता दे मातु!
तेरा हर पूत तोपे तन मन वारि दे।