भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नई उमंगें( हाइकु) /रमा द्विवेदी

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 22 जून 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

    

१- नई उमंगें
ले आया नववर्ष
मन में हर्ष |


२- नई ताजगी-
स्फूर्ति -शक्ति- ऊर्जा दे
नवल वर्ष |


३- सृजन करें
सत्यं -शिवं -सुन्दरं
हो नववर्ष |


४- नवल वर्ष
जन-जन में हर्ष
करें संकल्प |


५- प्रेम झरना
कण-कण बरसे
धरा हरसे |