भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नशा / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:18, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>हर शख...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर शख्स
कुछ अधूरी इच्छाओं के बोझ लिए
अपने मुगालतों समेत
दुनिया-ए-फानी से
कूच कर जाता है
असमय

कितना अच्छा हो
अगर प्याला
यहीं रहते खाली हो जाए और
नशा आखिरी वक्त तक तारीं रहे ।