भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निराकार सत्य/ मनोज श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:59, 29 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> '''निराकार स…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निराकार सत्य

झांक रहा हूं
स्मृत्यायन से
एक सुनहले गांव की संध्या--
मदमाती और इठलाती
और नहलाती
शुभ्र तृष्णा जल से
स्याह हुए मन को
जो सुप्त हुआ है
हताशा में
जिसका अंतहीन व्योम
सिकुड़ गया है
बिंदु-सरिस बुलबुले में
फूट कर बनने के लिए
एक निराकार सत्य.