भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीली गेंद / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीली गेंद, नीली गेंद,
मेरी प्यारी नीली गेंद,
दोस्त बहुत हैं मेरे लेकिन
सबसे प्यारी नीली गेंद।
जरा उछालो, चंदा मामा
तक जाएगी मेरी गेंद,
तारों के संग तारा बनकर
इठलाएगी मेरी गेंद।